खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रुईसांण के घिनपानी के ग्रामीणों ने गांव को यातयात सुविधा न मिलने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से निर्माणाधीन थराली-घाट सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिसके चलते घिनपानी के ग्रामीणों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई बार जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीण पार्वती सोलियाल ने बताया कि रूईसाड़ गांव के अंतर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य घिनपानी के ग्रामीण संगोला बांज से घिनपानी तक चार किलोमीटर सड़क की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। यह थराली-घाट सड़क का हिस्सा है। लेकिन थराली-घाट सड़क के निर्माण में आ रही तकनीकी परेशानियों के चलते यहां दशकों बाद भी गांव को सड़क सुविधा नहीं मिल सकी है। जिसके चलते ग्रामीण आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिये मीलों की पैदल दूरी नाप रहे हैं। जिससे गांव की प्रसूता, बुजुर्ग और बीमारों को चिकित्सालय ले जाने में भी ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते घिनपानी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य न किये जाने पर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *