खबर को सुनें

गोपेश्वर (चचमोली)। ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत जिले में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए गए। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बदरीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों ने पारम्परिक मांगल गीत, झुमेलो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ग्राम्य विकास के माध्यम से समूहों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर दो-दो हजार की धनराशि दी जा रही है। साथ ही उन्नत ग्राम संगठनों को भी पांच लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

परियोजना निदेशक प्रकाश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना का उदेश्य महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ करना है। उन्होंने कहा कि जिले में 1838 स्वयं सहायता समूहों गठित है। इस योजना के तहत प्रत्येक समूह को डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में दी गई। इसके अलावा जनपद के पांच ग्राम संगठनों को ब्याज रहित पांच-पांच लाख का ऋण भी वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बत्र्वाल, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग चन्देश्वरी रावत, ब्लाक प्रमुख घाट भारती देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा, अपर परियोजना निदेशक तारा हयांकी खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!