खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के बमुटिया गांव में अवैध रूप से वन भूमि पर भांग की खेती की जा रही थी। पुलिस को मिली जानकारी के बाद भांग की खेती को नष्ट किया गया है। अभियान पुलिस, तहसील प्रशासन आबकारी और वन विभाग की टीम की ओर से चलाया गया, वहीं ग्रामीणों को भविष्य में इस प्रकार के कार्य न करने की हिदायत दी गई है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार थराली ब्लॉक के बमुटिया गांव के कुछ ग्रामीणों की ओर से गांव की वन भूमि पर अवैध रुप से भांग की खेती किये जाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की ओर मामले में की जानकारी तहसील प्रशासन, वन विभाग और आबकारी विभाग को दी गई। जिस पर सभी विभागों की संयुक्त टीम ने गांव में जाकर मामले की जांच की गई। जिस पर यहां वन भूमि पर की जा रही भांग की खेती को मौके पर ही नष्ट किया गया, वहीं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इस प्रकार के अवैध कार्य न करने की हिदायत दी। इस मौके पर तहसीलदार रवि साह, आबकारी अधिकारी रविंद्र डिमरी, थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह, एसआई विनोद चैरसिया, हेमलता सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!