
No Slide Found In Slider.
गोपेश्वर (चमोली)। रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर गोपेश्वर और राजकीय इंटर कालेज डुगरी मैकाट के एनएसएस के स्वयं सेवियों ने शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।

विद्या मंदिर गोपेश्वर के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी भगवती प्रसाद पुरोहित ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत गोपेश्वर के गोपेश्वर गांव, मुर्गी फार्म कालोनी, हरिओम कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाकर 50 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर नगर पालिका के माध्यम से निस्तारण किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल, जेपी जोशी, मंगला प्रसाद सती आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के तहत राइका डुंगरी मैकोट चमोली के एनएसएस स्वयमसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी आरपी सती के नेतृत्व में 50 किलो एकल प्लास्टिक कचरे को इकठ्ठा कर उसका निस्तारण किया गया। स्वयं सेवियों ने कुंजों, मैकोट, तिफोरी, खांडरा और विद्यालय परिसर में प्लास्टिक कचरे का संग्रह कर उसका निस्तारण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. पीपी पुरोहित, शिक्षिका किरन नेगी, एमएल रूढ़ियाल क्षेपंस राजेन्द्र नेगी, प्रधान कुंजों डीएस भंडारी आदि मौजूद थे।
Post Views:
4


