खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले देवाल ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक मुन्नी देवी शाह व देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने ब्लॉक कार्यालय के नये भवन का शिलान्यास किया। यहां तीन करोड़ 27 लाख 19 हजार की लागत से कार्यालय भवन का निर्माण जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि भवन पर स्थानीय वास्तुकला का प्रयोग किया जाएगा। थराली विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिये संकल्पबद्ध है। जहां दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं उच्च शिक्षा के अवसर भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कहा कि जल्द ही देवाल महाविद्यालय में कक्षाओं का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सवाड़ आशा धपोला, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख हीरा परिहार, यशोदा बिष्ट, सुनिता तिवारी, कला देवी, सरोज बागड़ी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *