खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव देवर में एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया है। महिला का इलाज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया जा रह है। जानकारी के अनुसार देवर गांव की पूजा देवी रविवार सुबह अपने गौशाला जा रही थी कि अचानक भालू ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के हो हल्ला मचाने पर किसी तरह भालू को भगाया जिससे उसकी जान बच गई। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!