खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री काल से लेकर प्रधानमंत्री काल के 20 वर्ष पूर्ण होने पर गुरूवार को भाजपा चमोली के कार्यकर्ताओं ने अनेकों स्थानों पर तालाबों एवं नदियों की सफाई की गई।

नवरात्रि के प्रथम दिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी चमोली ने 18 मंडलों के 555 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बदरीनाथ धाम से अलकनंदा नदी की सफाई अभियान, विष्णुप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग और चमोली आदि स्थानों पर अलकनंदा नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया गया। तत्पश्चात केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं से लाभान्वित हो रही परिवारों एवं सदस्यों से संपर्क कर देश के प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद मोदी कार्यक्रम के धन्यवाद पत्र लिखकर प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली को भेजे गये। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और दीवार लेखन का कार्य भी प्रारंभ करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, विक्रम सिंह बत्र्वाल, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका चंद्रकला खंडूरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!