खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवी मंदिरों और घरों में शरदीय नवरात्र की पूजाएं गुरूवार से विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ शुरु हो गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक आयोजनों में कोविड गाइड लाइनों के अनुपालन के पुलिस और प्रशासन की ओर से निर्देश दिये गये हैं।

शरदीय नवरात्र के शुरु होने पर गुरूवार को जिले के कुरुड़ मांँ नंदा मंदिर, उमा  देवी मंदिर सहित जिले के सभी चंडिका और देवी मंदिरों में विशेष पूजाओं का आयोजन शुरु हो गया है। नौ दिनों तक आयोजित होने वाली के लिये लोगों में उत्साह है। लेकिन कोरोना संक्रमण के लेकर मंदिरों में सीमित संख्या में दर्शनों के साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है, वहीं देव भक्तों की ओर से अपने घरों में हरियाली की बुआई कर नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!