खबर को सुनें

बदरीनाथ (चमोली)। पित्र अमावस पर बुधवार को बदरीनाथ के ब्रह्म कपाल में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु अपने पित्रों का पिंडदान करने पहुंचे, वहीं देश की सरहदों पर शहीद जवानों और कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी पिंडदान किया गया।

बुधवार को सुबह से ही ब्रह्म कपाल में पित्र अमावस पर अपने पित्रों का पिंडदान करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। तीर्थ पुरोहितों ने विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के पित्रों का पिंडदान करवाया। इस अवसर पर देश की सरहदों पर शहीद जवानों और कोरोना काल में दिवंगत हुये लोगों की आत्मा की शांति के लिए बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल और सेना से सेवानिवृत हुये बाबा उदय सिंह रावत ने पिंडदान तर्पण किया। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित के अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि पित्र अमावस पर  महाराष्ट्र, नेपाल, उड़ीसा ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश, दिल्ली व देश के भिन्न-भिन्न प्रांतों से लोगो ने अपने पितरों के नाम पिंड दान तर्पण कराया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!