खबर को सुनें

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 619 मामले सामने आए हैं, जबकि 16 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 17 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 33 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,664 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में आज 2,531 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 17,305 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 33 हजार 578 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 3 हजार 659 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 175 रह गई है। वहीं आज 34,497 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज जिलेवार आंकड़े:

अल्मोड़ा 118

बागेश्वर 09

चमोली 42

चम्पावत 07

देहरादून 127

हरिद्वार 98

नैनीताल 83

पौड़ी 23

पिथौरागढ़ 20

रुद्रप्रयाग 10

टिहरी 29

उधमसिंह नगर 31

उत्तरकाशी 22

वहीं प्रदेश में 279 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!