खबर को सुनें

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस  संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के 9642 मामले सामने आए हैं, जबकि 137 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 4643 मरीज ठीक भी हुए हैं। 32,280 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 67,691 हो गई है।

प्रदेश में अब तक 2 लाख 29 हजार 993 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 54 हजार 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 3,430 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 362 हो गई है।

आज अल्मोड़ा में 365, बागेश्वर में 117, चमोली में 314, चम्पावत में 214, देहरादून में 3979, हरिद्वार में 768, नैनीताल में 1342, पौड़ी में 196, पिथौरागढ़ में 111, रुद्रप्रयाग में 94, टिहरी में 325, उधमसिंह नगर में 1286 और उत्तरकाशी में 531 मामले सामने आए हैं।

देहरादून में लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, आलम ये है कि देहरादून में मुम्बई से भी अधिक नए संक्रमित और मौत के मामले सामने आ रहे हैं। देहरादून में कोविड कर्फ्यू का कवच भी संक्रमण बढ़ने से नहीं रोक पा रहा है। आज कुल 9,642 संक्रमितों में से अकेले देहरादून में ही 3,979 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज कुल 137 मौतों में से 83 मौत देहरादून में हुई है। इनमे से भी 22 मौत दून मेडिकल कॉलेज में हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *