खबर को सुनें

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आज 748 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि 327 मरीज आज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इसके बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5384 तक पहुंच गया है।

अब तक प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,06,246 तक पहुंच गई है। इनमे से अभी तक 97,327 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक 1,749 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

आज जिलेवार आंकड़े:

  • अल्मोड़ा में 13
  • बागेश्वर 9
  • चमोली में 3
  • चंपावत में 6
  • नैनीताल में 22
  • पौड़ी में 30
  • पिथौरागढ़ 8
  • रुद्रप्रयाग में 0
  • टिहरी में 18
  • उत्तरकाशी में 2
  • देहरादून 335
  • हरिद्वार में 229
  • उधम सिंहनगर में 73 मामले
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *