एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग आपरेशन
देहरादून। मसूरी के हाथी पांव के पास खाई में गिरने से मंगलवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
सीसीआर देहरादून की ओर से एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि हाथी पांव मसूरी में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चैहान के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि बुजुर्ग हाथी पांव मसूरी के पास घूम रहा था, अचानक व्यक्ति का पैर फिसल जाने के कारण वह ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम ने गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया, गहन सर्चिंग के उपरांत चांद सिंह पुत्र करतार सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी हरियाणा के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

