खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के कांडा और क्वींठी दो ग्राम पंचायतों के 45 परिवार अभी भी हर घर जल हर घर नल योजना से वंचित हो रखे है। जिसकों लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी पोखरी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेज कर सभी परिवारों को योजना का लाभ देने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्राम पंचायत कांडा की प्रधान संगीता देवी और क्वीठी की प्रधान संगीता देवी ने कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल हर घर नल योजना से उनकी दोनों ग्राम सभाओं के 45 परिवारों को वंचित किया गया है। जबकि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उनका यह भी कहना है वर्तमान में उनकी ग्राम सभाओं में द्वितीय फेज का कार्य चल रहा है बावजूद इसके वंचित परिवारो को पेयजल लाइन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही वंचित परिवारों को इससे नहीं जोड़ा जाता है तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पडेगा। 

 

इधर सहायक अधिशासी अभियंता जगदीश पंवार ने कहा द्वितीय फेज का कार्य चल रहा है सभी परिवारों को हर घर नल से जोड़ दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *