खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को संपन्न करवाने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानि) चमोली संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। जनपद में निकाय चुनाव की मतगणना 25 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी। जनपद की 10 निकाय क्षेत्रों की मतगणना के लिए 35 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर तथा तीन मतगणना सहायक रहेंगे। मतगणना के लिए रिजर्व सहित 46 मतगणना टीम बनाई गई है। रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह आदि मौजूद थे

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!