नंदप्रयाग (चमोली)। पर्वतीय जनपद चमोली में यातायात को सुरक्षित एवम सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने 18 वाहनों के चालान कर छह हजार रुपये का अर्थदंड वसूला साथ ही दो वाहन चालकों के डीएल को निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई।
यातायात सुरक्षा पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे की विशेष प्राथमिकताओं में एक है जिस क्रम में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के करते हुए मंगलवार एक बार क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग, परिवहन विभाग, यातायात निरीक्षक और स्थानीय पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
WhatsApp Video 2021-12-21 at 6.12.33 PM
क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, आरटीओ अभिलाष गैरोला, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक और चैकी प्रभारी नन्दप्रयाग उपनिरीक्षक श्री जगमोहन सिंह द्वारा नन्दप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत नेशनल हाइवे में संयुक्त संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, बिना हेल्मेट, शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य कुल 18 वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए छह हजार रुपये का अर्थदंड शुल्क वसूला गया। जिसमें दो वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली का पदभार ग्रहण करने के पश्चात से ही सुरक्षित यातायात पर विशेष फोकस है पर्वतीय राज्य में अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण सदैव से ही नशा, रफ्तार और लापरवाही रही है जिस पर एसपी की ओर से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है।

