खबर को सुनें

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 388 मामले सामने आए हैं, जबकि 15 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 14 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 29 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,878 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में आज 3,242 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 6,641 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 35 हजार 866 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 16 हजार 621 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 108 रह गई है। वहीं आज 48,290 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

आज जिलेवार आंकड़े:

  • अल्मोड़ा 24
  • बागेश्वर 15
  • चमोली 28
  • चम्पावत 14
  • देहरादून 94
  • हरिद्वार 56
  • नैनीताल 60
  • पौड़ी 14
  • पिथौरागढ़ 14
  • रुद्रप्रयाग 22
  • टिहरी 07
  • उधमसिंह नगर 30
  • उत्तरकाशी 10
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में हादसों का दिन: तीन मासूमों समेत 05 की गई जान, तीन घायल, तीन बाल-बाल बचे

वहीं प्रदेश में 356 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 31 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *