खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से 27, 28 एवं 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (समूह ग) भर्ती परीक्षा के लिए चमोली जिले में  17 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के क्रम में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केन्द्र की दो सौ मीटर की परिधि में 27 अप्रैल प्रातः सात बजे से 29 अप्रैल सायं 5 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी।

इस दौरान परीक्षा केन्द्र की दो सौ मीटर की परिधि के अन्तर्गत पांच से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने, जुलूस, झांकी, प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं प्रिंट एवं फोटो स्टेट की दुकाने पूर्णतया बंद रहेंगी। परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार का साहित्य, प्रेस नोट, पम्पलेट, पोस्टर बैनर आदि न लगाए जाएंगे और ना ही बांटे जाएंगे।  परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, पेजर, पाठय सामग्री ले जाने के अनुमति नहीं होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *