शहर को अपराध मुक्त बनाने की मांग
देहरादून। देहरादून में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध में उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ ने द्रोण चौक में सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कर देहरादून को अपराध मुक्त बनाने की मांग की । उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून के शांत वातावरण में जिस तरह सुनियोजित तरीके से अराजकता का माहौल बना कर अपराधिक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उसके दुष्परिणाम सामने आने शुरू हो गए है । कहा कि पूर्व सैनिक ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रखा दी है। टोडरिया ने कहा कि कमजोर भू कानून होने के कारण ही अन्य राज्यों के अपराधी जमीन लेकर उत्तराखंड के नागरिक बन कर इस राज्य में ही गम्भीर अपराधों को अंजाम दे रहे है। अगर जल्द ही सशक्त भू कानून लागू नहीं होगा तो ऐसी गंभीर घटनाएं न सिर्फ देहरादून बल्कि पूरे राज्य में देखने को मिलेगी। दल के महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल कैलाश देवरानी ने कहा कि एक पूर्व सैनिक की सरेआम हत्या निंदनीय है । जिस ब्रिगेडियर को सरहद में दुश्मनों की गोलियां छू भी नहीं उनको अपने ही प्रदेश में बाहरी अराजक तत्वों द्वारा गोली मार के उनकी हत्या कर दी गई । इस राज्य की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और राज्य के मुख्यमंत्री ऐसे खूंखार अपराधियों के सामने नतमस्तक है । अगर जल्द ही इस राज्य में अपराधों में रोकथाम नहीं लगेगी तो उत्तराखंड क्रांति दल जनता को लामबंद कर के बड़े आंदोलन की तैयारी करेगा। पुतला दहन में केंद्रीय उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल सुनील कोटनाला,केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल पुंडीर,महामंत्री चंद्रमोहन गढ़िया, मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी दिनेश पंत, सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य पान सिंह रावत,लताफत हुसैन,केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल,संगठन मंत्री रविन्द्र ममगांई,महामंत्री राजेश्वरी रावत,नैना लखेड़ा,ऊषा रमोला, राकेश नेगी,कपिल रावत,नमन चंदोला,प्रेम पडियार आदि मौजूद रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

