खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के एक गावं से नाबालिग को अपहरण के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया है। मामले में अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों की ओर से 13 सितम्बर को थाना पोखरी में उनकी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर मामले की छानबीन शुरु की गई। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से छानबीन और सर्विलांस की मदद से अभियुक्त सूरज पुत्र दिल्लू लाल निवासी, ग्राम वल्ली थाना पोखरी, चमोली के कब्जे से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से नाबालिग को बारामद किया गया। थानाध्यक्ष पोखरी मनोहर भंडारी ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *